सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव निवासी राजू पाल की एक सप्ताह पहले बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक के प्रताड़ना के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों मामलों पुलिस ने केस दर्ज किया, मगर अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है। यह टीम 12 सितंबर को दोनों परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेगी। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष व्यास यादव, सांसद रमाशंकर राजभर, रामभुआल निषाद समेत 15 सदस्य शामिल हैं। संवाद