फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की रिहाई को सपा ने बताया न्याय की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजम की रिहाई को सपा ने बताया न्याय की जीत
विज्ञापन

देवरिया। कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आजम खां के जमानत पर रिहा होने पर खुशी जताई गई। वक्ताओं ने इसे अन्याय पर न्याय की जीत बताया।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ.दिलीप यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मोहम्मद आजम खां को अंतरिम जमानत मिलना अन्याय पर न्याय की जीत है। भाजपा सरकार ने दमन की राजनीति करते हुए उन्हें अनेक झूठे मुकदमे में फंसाया है। पूरा भरोसा है कि वह अन्य सभी मामलों एवं मुकदमों में भी बाइज्जत बरी होंगे। विधानसभा शुरू होने के पहले उनकी रिहाई ने समाजवादियों में उत्साह का संचार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक एवं न्यायिक प्रक्रिया का जितना दुरुपयोग इस सरकार ने किया है, भारत की किसी सरकार ने नहीं किया। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। इस दौरान हृदय नारायण जयसवाल, उद्भव नारायण सिंह, मो. इस्माइल अंसारी, अवधेश चौधरी, दशरथ मौर्य, चौधरी बेचूलाल, श्याम बहादुर भारती, पंकज वर्मा, वासुदेव वर्मा, अशोक यादव, मुनिवर मिश्रा, एनपी यादव, नसीम लारी, तसलीम मलिक, दिब्यांश श्रीवास्तव, विरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष छह वर्ष के लिए निष्कासित
देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्यांश पति त्रिपाठी को छह साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने शुक्रवार को बताया कि लगातार दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें