फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर 1.32 लाख रुपये, लैपटाप की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर 1.32 लाख रुपये, लैपटाप की चोरी
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर दुबे टोला के पास स्थित बाइक एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर बुधवार की रात में 1.32 लाख रुपये और लैपटाप चोरी हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर एजेंसी धारक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के मेदीपट्टी गांव के बेलवनिया टोला निवासी असरार अहमद की तरकुलवा (दुबेटोला) के पास बाइक एजेंसी है। बुधवार की शाम को एजेंसी के मालिक व कर्मचारी शटर का ताला बंद कर घर चले गए। सुबह आसपास के लोगों ने बाइक एजेंसी के शटर का ताला टूटा देखा कर सूचना मोबाइल फोन से बाइक एजेंसी के मालिक को दी। वह पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख दंग रह गए। एजेंसी के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। एजेंसी के सर्विस कैश काउंटर से 1.32 लाख रुपये गायब थे। इसके अलावा चोर एजेंसी का एक लैपटॉप भी चुरा ले गए हैं। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें