फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील परिसर से सिपाही की बाइक चोरी

Wed, 06 Aug 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मंगलवार को तहसील परिसर से सिपाही प्रवेश कुमार की बाइक चोरी हो गई। वह सीओ दफ्तर में विभागीय काम निपटाने आए थे। कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाने में तैनात पैरोकार प्रवेश कुमार दोपहर करीब 12 बजे तहसील कार्यालय स्थित सीओ दफ्तर में विभागीय काम से आए थे। वह तहसील परिसर में बाइक खड़ी कर तहसील कार्यालय की पहली मंजिल पर सीओ कार्यालय में गए थे। काम निपटाने में उन्हें करीब एक घंटा लग गया। सीओ दफ्तर से नीचे आए तो उनकी बाइक गायब थी।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस तहसील में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें