फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी टीम ने घटना स्थल का लिया जायजा जुटाई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी टीम ने घटना स्थल का लिया जायजा जुटाई जानकारी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट/देवरिया। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी के साथ बृहस्पतिवार की रात में हुई लूट की वारदात के मामले में जनपद की पुलिस घटनास्थल को लेक अपना पल्ला झाड़ने में जुटी है। यूपी पुलिस गेंद को बिहार पुलिस के पाले में डालने का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है। एसओजी और स्थानीय पुलिस दोनों मिलकर घटनास्थल बिहार दर्शा कर आला अफसरों को गुमराह कर रहे है।
रात में लार थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर खेमादेई मोड़ के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गुठनी से लौट रहे व्यवसायी अमित मद्धेशिया को ओवरटेक कर गोली मार दी थी और बिहार की तरफ भाग निकले। घायल को पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो बार्डर पर सक्रिय बदमाशों को पकड़ने के बजाए पुलिस इस घटना में नया मोड़ देेने में तुली हुई है। अमित के गले में सोने की मोटी होने के कारण बदमाश लूट नहीं सके, लेकिन उसके पास मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए है। इस पूरे मामले में प्रबल संभावना है कि बदमाश बिहार से अमित का पीछा कर रहे थे। जब वह यूपी की सीमा पहुंचा तो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद फिर फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम में पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए शुक्रवार को एसओजी के साथ मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल की तस्वीर साफ नहीं कर सकी है। इसके पीछे पुलिस की सोची समझी चाल भी हो सकती है।
विज्ञापन

पुलिस ने की सीसीटीवी कैमरे की जांच
शुक्रवार की दोपहर थाने पहुंची एसओजी ने थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा से जानकारी ली। उसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। रामजानकी मार्ग पर स्थित मस्जिद पर पहुंच कर सीसी टीवी कैमरे की पुलिस ने जांच की। इसके बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, सीओ सलेमपुर कपिलमुनि सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें