पूर्वांचल सेवा संस्थान ने सौंपा ऑक्सीजन कंसनट्रेटर
देवरिया। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए पूर्वांचल सेवा संस्थान रघवापुर ने देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध उपकरण को शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. संजय चंद को सौंपा।
संस्थान के मंत्री संजय पांडेय ने कहा कि ऑक्सीजन कंसनट्रेटर से एक साथ पांच मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी। इसके अलावा दो वाईपेप मशीन और एक हजार कोरोना टेस्टिंग रैपिड किट भी उपलब्ध कराई गई। वाईपेप मशीन से कोरोना मरीजों के इलाज में सहायता मिलती है। एसडीएम सदर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति सतर्कता आवश्यक है। यह अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, ऐसे में कोरोना के प्रोटोकाल का पालन करने की जरूरत है। एडीएमओ ने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए संसाधन उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। इस दौरान देसाई फाउंडेशन की दिव्यांसी पांडेय, जीतेश श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग विभाग के डीपीसी देवेंद्र प्रताप सिंह, मृत्युंजय पांडेय, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, बीडी तिवारी आदि मौजूद रहे।