फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए युवकों से एसओजी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए युवकों से एसओजी ने की पूछताछ
विज्ञापन

बरहज। आईपीएल का सट्टे लगाने के शक में मंगलवार को पकड़े गए युवकों की कुंडली एसओजी खंगाल रही है। इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
एसओजी ने हिरासत में लिए गए युवकों से अलग-अलग जगह पर लेकर जाकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी के मोबाइल फोन, बैंक अकाउंट आदि की पड़ताल के साथ उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए युवकों में नगर के तीन और दो लवरछी गांव के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से एक को मुख्य सट्टेबाज माना जा रहा है, जो तीन साल पूर्व हरियाणा में रहता था। कोरोना काल से वह नगर में आकर सब्जी का व्यवसाय करने लगा। एक अन्य के दो बैंकों के खातों से सट्टे में रुपये लगाने की बात सामने आ रही है। प्रकरण में पूरे दिन चली जांच में पुलिस हर एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मामला जल्द ही सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें