फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर उचक्के ने 30 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा देकर उचक्के ने 30 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। उचक्कों ने झांसा देकर किसान के 30 हजार रुपये उड़ा लिए। जालसाजों ने दो लाख कह कर कागज का बंडल किसान को थमा दिया था। किसान ने मकान निर्माण के लिए सेंट्रल बैंक रामपुर कारखाना से रुपये निकाले थे। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के नोनिया टोली वार्ड निवासी एक व्यक्ति मकान निर्माण करा रहे हैं। बिल्डिंग मैटेरियल का सामान खरीदने के लिए उन्होंने कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 30 हजार रुपये निकाले। वह रुपये लेकर घर आ रहे थे। कस्बे में लगे बीएसएनल टॉवर के सामने दो लोग आपस में कहासुनी कर रहे थे। किसान खड़े होकर दोनों की बातें सुनने लगा। दोनों आपस में 30 हजार रुपये के लेन-देन की बात पर नोकझोंक कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने किसान से दो लाख रुपये रखा बैग लेने को कहा। युवक ने कहा कि यह पैसा आप रखे रहिए। अभी उससे बात कर आपसे वापस ले लूंगा। झांसे में आकर किसान ने उसका बैग ले लिया। थोड़ी देर बाद उचक्के ने उनसे 30 हजार रुपये मांगे। कहा कि झगड़ा कर रहे व्यक्ति को चौराहे पर पहुंचाकर लौट रहे हैं। इसके बाद कुछ अधिक पैसा लेकर आप मेरे 2 लाख बैंक में जमा करा दिजिएगा। यह कह कर दोनों किसान से 30 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। इंतजार के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटे तो किसान घर पहुंचा। बैंक खोलकर देखा तो उसमें रुपए की जगह कागज के बंडल थे। वह तत्काल थाने पहुंचे और मामले की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें