बैंक परिसर से उचक्के ने 22 हजार रुपये उड़ाए
देवरिया। सेंट्रल बैंक से रुपये निकालने गए किसान का उचक्कों ने बाइस हजार रुपये उड़ा लिया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। देर शाम पीड़ित के घर पहुंच कर पुलिस ने बयान दर्ज किया।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी बब्बन सिंह बुधवार को सेंट्रल बैंक प्रतापुर से रुपए निकालने के लिए गए थे। उन्होंने बैंक से तीस हजार रुपये निकाला। इसी दौरान परिसर में मौजूद एक युवक फुटकर रुपये मांगने के लिए पहुंचा और झांसे में लेकर रुपये गिनने लगा। इसी दौरान आठ हजार उनको थमा दिया और बाइस हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। कुछ देर बाद जब उनको घटना के बारे में जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी।