फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूध सप्लाई वाली गाड़ियों से चौथी बार शराब लेकर बिहार जा रहे थे पकड़े गए तस्कर

Tue, 21 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/मईल। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर-पिंडी मोड़ के पास पुलिस के हत्थे चढ़े चारों शराब तस्कर का काफी पुराना अपराधिक इतिहास है। वह लग्जरी व दुग्ध लिखे वाहन से विगत कई माह से अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन

लगातार चौथी खेप बिहार में पहुंचाने के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिसिया पूछताछ में लगातार चौथी बार शराब की खेप पहुंचने के चक्कर में वह दबोचे गए। गिरफ्तार चारों तस्करों में लार के डुमरी हतवा गांव निवासी शिवकुमार इस गिरोह का सरगना निकला। पुलिस उससे पूछताछ करते हुए कई अहम जानकारियां एकत्रित कर रही है। मालूम हो कि रविवार को भागलपुर-पिंडी मोड़ पर मईल थाने की पुलिस सुबह में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो वाहनों से शराब बिहार जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। कुछ समय बाद दोनों वाहन को आते देख पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन व शराब को कब्जे में लिया और तस्कर को पकड़ लिया।
जांच करने पर दोनों वाहनों से 85 पेटी में 3825 शीशी शराब मिली। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर में सुरौली के रोहुआर विशुनपुरा निवासी अभिषेक मिश्र पुत्र स्व.विकास मिश्रा, मईल थाने के मुरासो निवासी दीपक यादव पुत्र जनार्दन यादव, लार के डुमरी हतवा निवासी शिवकुमार यादव पुत्र रामध्वज यादव व भलुअनी के बढ़ैया फुलवरिया निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र रमेश तिवारी को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ आबकारी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अवैध देसी शराब की तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों में लार थाना के डुमरी हतवा निवासी शिवकुमार यादव मुख्य शराब का सरगना निकला। शिवकुमार ने बताया कि चार-पांच महीना से डुमरी गांव से ही शराब की तस्करी करने का मुख्य अड्डा था। वह अपने तीनों मित्रों के साथ यही से अवैध शराब की तस्करी करता था। चौथी बार अबैध शराब बिहार के लिए भेजवा रहा था। पुलिस के अनुसार गोपद दुग्ध वहान के आड़ में अवैध शराब लेकर बिहार भेजवाते थे। आस पास के लोग जानते थे कि गोपद डेरी फार्म पर जा रहा है। गोपद का प्लास्टिक पर लिखा हुआ कैरेट में शराब लेकर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें