फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिनोवापुरी में जियो बैग के जरिये स्लो पिचिंग

Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बाढ़ खंड विभाग कपरवार और महेन स्थित राप्ती नदी तट पर कटान रोधी कार्य करा रहा है। नदी तट पर जियो बैग आदि के जरिये विभाग स्लो पिचिंग, कटर और लांचिंग अपरन कार्य करा रहा है। जिसे 15 जून तक पूर्ण कराने की योजना है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग कपरवार के बिनोवापुरी में 225 लाख की लागत से करीब 500 मीटर लंबाई में दो जगह और महेन स्थित पयहारी महाराज अंत्येष्टि स्थल पर 67 लाख की लागत से करीब 100 मीटर तक कटान रोधी कार्य करा रहा है।
उग्रसेन सेतु से बिनोवापुरी और महेन अंत्येष्टि स्थल पर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में नदी का पानी बिनोवापुरी गांव के निकट रुद्रपुर मार्ग तक पहुंच जाता है। करीब दो वर्ष पूर्व बाढ़ का पानी सड़क से ऊपर होकर गांव में बहने लगा था। जिससे कुछ दिनों के लिए आवागमन प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें