फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। थाना सुरौली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया करन बेलडाड़ पेट्रोल टंकी के पास से सात बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना सुरौली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया करन बेलडाड़ पेट्रोल टंकी के पास से एक ई-रिक्शा पर दो कटी हुई बाइकें और एक बाइक के साथ तीन आरोपियों सुंदर पुत्र जयकुमार प्रसाद निवासी भटजमुआंव थाना सुरौली, नितेश गौड़ पुत्र उमेश गौड़ निवासी नगउर थाना सुरौली, मोहित कुमार पुत्र रामानंद प्रसाद निवासी भटजमुआंव थाना सुरौली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार और बाइकें बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी बाइकें चोरी की हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें