खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। सभी का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया।
आरोप है कि, संतोष चौहान शनिवार को काम पर गया था। काम से देर शाम को लौटा तो पड़ोसी पत्नी रीतु राजभर से विवाद कर रहे थे। इसका विरोध किया तो हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर मारा-पीटा और तोड़फोड़ की। मारपीट में पत्नी रीतु, बेटी काजल, संजीत चौहान भी घायल हुए है।