मृतकों में बोलेरो सवार शुभम गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, वशिष्ठ सिंह, जोगन सिंह, अंकुर पांडेय (18 वर्ष) पुत्र देवदत्त पांडेय एवं बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है।
गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार की 10 बजे इंदूपुर काली मंदिर मोड़ के समीप तिलक समारोह से लौट रही बोलेरो एवं प्राइवेट बस की हुई आमने सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन घायल हो गये, जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ग्राम कोहड़ा थाना कसया जनपद कुशीनगर निवासी आधा दर्जन लोग बोलेरो से रुद्रपुर की तरफ से एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे। रात लगभग 10 बजे गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर काली मंदिर के समीप पहुंच थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही प्राइवेट बस एकदम से बोलेरो के सामने आ गई। बोलेरो चालक को संभलने और बचने के लिए गाड़ी मोड़ने का भी मौका नहीं मिला।
बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों सहित मौके पर पहुंची पुलिस को बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन
मृतकों में बोलेरो सवार शुभम गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, वशिष्ठ सिंह, जोगन सिंह, अंकुर पांडेय (18 वर्ष) पुत्र देवदत्त पांडेय एवं बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है। एसपी डा. श्री पति मिश्र ने छह लोगों के मौत की पुष्टि की है। जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।