फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रयागराज के लिए रवाना हुईं छह बसें

Tue, 14 Jan 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर देवरिया डिपो से भी सोमवार को यात्री रवाना हुए। परिसर में तीर्थ यात्रियों के लिए मेला स्पेशल बसें क्रम से लगी रहीं। सुबह से लेकर शाम तक कुल छह बसें रवाना हुईं। वहां जाने वाले यात्रियों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के लिए अधिकांश यात्रियों ने प्रयागराज जाने के लिए रोडवेज की बसों का सहारा लिया। सुबह से लेकर शाम तक देवरिया डिपो से कुल पांच बसें रवाना हुई, जबकि एक बस रुद्रपुर से चली। डिपो परिसर में दोपहर 1:30 बजे दो बसें प्रयागराज जाने के लिए लगी थीं। इसी समय लोकल रुटों पर अनुबंधित बसों का अभाव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें