खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर एक ज्वेलरी की दुकान पर ग्राहक बन पहुंचीं पांच महिलाओं ने कुछ आभूषण चुरा लिया। दुकानदार को संदेह हुआ तो उसने महिलाओं को घेर लिया। हालांकि तीन महिलाएं चोरी का आभूषण लेकर मौके से फरार हो गईं, जबकि दो को दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को मौके पर बुला उन्हें सौंप दिया। पुलिस दोनों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती गांव निवासी गोविंद कुमार वर्मा मगहरा चौराहे के पास करुअना मार्ग पर ज्वेलरी और बर्तन भंडार की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि सोमवार दोपहर में दो महिलाएं एक साथ दुकान पर पहुंचीं और एक कील दिखाने को कही। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से बात कर तीन और महिलाओं को बुला लिया। इसके बाद महिलाएं पायल दिखाने को बोलीं। इसी बीच दोनों महिलाओं ने नाक का कुछ कील चुरा लिया और बाद में पहुंचीं तीन महिलाओं को दे दी। तीनों महिलाएं कील लेकर चलते बनीं। जब दुकानदार ने कील का वजन किया तो तीन ग्राम 90 मिली सोने के कील का आभूषण कम पड़ा।