फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिवान ने लखीमपुर खीरी को हराकर जीता खिताब

Tue, 16 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच
विज्ञापन


भागलपुर। कस्बे के कालीचरण मेला मैदान के प्रागंण में चल रही राज्य स्तरीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को लखीमपुर खीरी और सिवान के बीच खेला गया। इसमें युनाइटेड क्लब सिवान ने लखीमपुर खीरी को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
एकदूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले के बावजूद पहले हॉफ के खेल में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ के खेल के अंतिम समय में सिवान की टीम से ललित कुमार ने गोल कर अपनी टीम को विजेता बना दिया। सिवान के ललित कुमार मैन ऑफ द मैच और फ्रांसिस को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप महराज, विशिष्ट अतिथि अमित कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि लार शत्रुधन मिश्रा, अरविंद पांडेय, विरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद मिश्रा, निर्णायक की भूमिका मकसूद अहमद व कमेंट्री फिरोज खान ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें