फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिवान ने मऊ को 3-1 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Sat, 24 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। श्री श्री 1008 कालीचरण फुटबॉल स्पोर्टिग क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल मैच का पहला सेमीफाइनल एफसी क्लब सिवान और एमएसी क्लब मऊ के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने 3-1 से जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि जगत जायसवाल और विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी संतोष सिंह, राम एकबाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
मैच शुरू होने के 10वें मिनट में सिवान टीम के विवेक कुमार ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मऊ की टीम ने प्रयास किया लेकिन मध्यांतर के पहले गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने के 20वें मिनट में सिवान के हरीश ने गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 35वें मिनट बाद हरीश ने सिवान की तरफ से तीसरा गोल करके अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। अंतिम क्षण में मऊ के खिलाड़ियों ने प्रयास किया और सैफ ने गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच के निर्णायक की भूमिका सब्बीर अहमद और कमंटेटर की भूमिका अमन जायसवाल ने निभाई। इस दौरान अजय यादव, पिंटू वर्मा, गामा यादव, संतोष सिंह, हरिशंकर यादव, मुलायम यादव, दिलीप, धीरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें