फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेनल्टी शूटआउट में सिवान ने कुशीनगर को 5-4 से हराया

Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। श्री श्री 1008 कालीचरण फुटबॉल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल मैच का दूसरा मुकाबला एमएससीबी क्लब कुशीनगर और एफसी क्लब सिवान के बीच खेला गया। इसमें पेनल्टी शूटआउट में सिवान की टीम ने कुशीनगर को 5-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि प्रशांत भूषण सिंह और दिग्विजय यादव एवं विशिष्ट अतिथि नवनाथ यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच शुरू होने के 15 मिनट बाद सिवान टीम के आरिफ ने शानदार गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। कुशीनगर की टीम ने प्रयास किया लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर पाई।
दूसरे हाफ के दसवें मिनट में कुशीनगर के शमशेर ने गोल करके अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दी, लेकिन आंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
निर्णायक मंडल में पेनल्टी शूटआउट का निर्णय लिया, जिसमें सिवान की टीम ने 5-4 से मुकाबला जीत अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मैच के निर्णायक की भूमिका सब्बीर अहमद ने निभाई। कमेंट्री अमन जयसवाल ने की। इस दौरान अजय यादव, बृजभूषण यादव हरिशंकर यादव, मुलायम यादव,दीलिप,गंगा यादव, धीरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें