फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हस्ताक्षर अभियान चला शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री को भेजेंगे हस्ताक्षर सहित ज्ञापन, फैसले के विरोध में की नारेबाजी
विज्ञापन

- शिक्षक संघ की मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान हस्ताक्षर कर उसे मुख्यमंत्री के समक्ष भेजे जाने की बात कही। इसके अलावा शिक्षकों ने सरकार के फैसले के विरोध में नारेबाजी की। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन

अभियान में किसी भी शिक्षक ने जब तक शिक्षकों की मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में सहमति नहीं दी। अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षकों के ऊपर दबाव डाला जा रहा है। पहले जो मांगें लंबित हैं उसे पूरा किया जाए। इस मौके पर शिब्लू सिंह, राजकपूर, कुलदीप सिंह, अजय यादव, राजेंद्र वर्मा, धनंजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें