फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व आईपीएस ने डीएम पर लगाए आरोप

विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकूर ने किया प्रेसवार्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार को जिलाधिकारी पर कई आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। कहा कि अधिवक्ताओं ने तथ्यपूर्ण ढंग से डीएम पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने की शिकायत शासन स्तर पर की है, दुर्भाग्य की बात है कि शासन स्तर से इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। अपने आवास पर हाई पावर इलेक्टि्रक वायर लगाकर बंदरों व पक्षियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में उन पर वाइल्ड लाइफ एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल को समर्थन देने देवरिया आए थे। पीडब्लूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिवक्ताओं ने डीएम देवरिया पर कई आरोप लगाते हुए भ्रष्ट आचरण किए जाने की शिकायत तथ्यात्मक ढंग से की है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के वैध कारण हैं। सरकार लगातार जीरो टालरेंस की बात कह रही है, लेकिन उनके अधिकारी ही इसे नहीं मान रहे हैं। कुछ चुनिंदा बाहर के ठेकेदारों को बुलाकर जिले में काम दिया जा रहा है। पार्टी ऐसे डीएम को यहां से हटाने और भ्रष्टाचार की जो भी शिकायतें हैं, उसकी लोकायुक्त से जांच की मांग करती है। प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के वायरल वीडियो पर कहा कि उनकी यहां के एएसपी से बात हुई है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री ने ही इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। यह ऑडियो लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है। अगर यह सही पाया जाता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन पुलिस ने दिया है। लाभ के पद पर रहते हुए कोटे की दुकान उनके नाम होने की शिकायत पार्टी ने राज्यपाल से की है। इस मामले में उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें