फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक सिग्नल खराब होने से एक नंबर लाइन से चलीं ट्रेनें

Sat, 11 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
 सिग्नल में अचानक खराबी आने के कारण 21 नंबर प्वाइंट काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसकी वजह से ट्रेनों को एक नंबर लाइन से चलाना पड़ा। विभाग के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद खराबी को दूर किया।
आदर्श रेलवे स्टेशन सलेमपुर का सिगनल सुबह नौ बजे अचानक खराब हो गया। 21 नंबर प्वाइंट के काम करना बंद हो जाने से वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कुछ देर तक प्वाइंट पर खड़ी रही।
इससे लाइन नंबर दो और तीन को छोड़ सिर्फ लाइन नंबर एक से ट्रेनों को चलाया गया लिहाजा यह समस्या तीन घंटे तक बनी रही। नौ बजे सुबह यह खराबी आई और इसे 12 बजे दिन तक दुरुस्त किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगनल विभाग के कर्मचारियों ने खराबी को दूर किया। खराबी के कारण इधर से गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मैनेजर सिंह ने बताया कि सिगनल में खराबी आने से 2 और 3 नंबर लाइन पर ट्रेनें नहीं आ रही थीं। इसे ठीक कर लिया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें