फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

Sat, 11 Jun 2016 12:37 AM IST
deoria amarujala, up
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा शंभू में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
जिसमें दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भाटपाररानी पीएचसी पर कराया गया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


  ग्राम बनकटा शंभू में पहले से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर राजबलम यादव और राधा यादव के बीच जम कर मारपीट हो गई।
जिसमें एक पक्ष के राजबलम यादव, गोरख, सर्वदेव तथा मनोज घायल हो गए। राजबलम व गोरख को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के राधाकृष्ण यादव, जितेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश यादव तथा मुन्ना यादव भी घायल हो गये। जितेन्द्र को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसके अलावा इसी थाना के ग्राम परसौनी रघुनाथ में हुई मारपीट में जिलेबा देवी, राजकुमारी देवी, सुषमा देवी घायल हो गईं। सभी पक्ष के पीड़ितों ने थाने में नामजद तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें