फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधि-विधान से मनाया गया श्रावणी उपाकर्म

Sun, 10 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियापुर। महुआपाट घाट पर श्रावणी उपाकर्म शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने शास्त्र के अनुसार विधि-विधान से शुद्धिकरण संस्कार किया।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे लोग महुआपाटन घाट पर बालेश्वर शुक्ल के आचार्यत्व में श्रावणी उपाकर्म का प्रारंभ हुआ। सभी ने पहले मिट्टी से स्नान किया। इसके गाय का पंचगव्य, दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर से बने पंचगव्य का वैदिक मंत्रों पान किया।
इसके उपांगों से स्नान किया। इसके बाद श्रावणी महासंकल्प लिया। विगत वर्ष भर में अखाद्य भोजन, अकरणीय कार्य को लेकर प्रायश्चित किया। ऋषियों का तर्पण किया। अभ्यंग स्नान कर संध्या किया। दोबारा स्नान करने के बाद अरुधंती सहित सप्तऋषियों का पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र श्री सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण विद्वानों ने किया। इस अवसर पर कुसुमाकर मिश्र, डॉ. युगुल किशोर तिवारी, डॉ. धनंजय पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, शैलेष पांडेय, जयराम चतुर्वेदी, सदानंद मिश्र, जयनारायण दूबे, घनश्याम मिश्र, भरत तिवारी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें