फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

देवरिया। छह दिन पहले खेत की तरफ गई किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। किशोरी और उसकी मां ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली एक गांव निवासी एक किशोरी ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है कि 11 जून को वह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसको पकड़ लिया। जब वह शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके गले पर चाकू लगा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर में तहरीर देकर उसने पुलिस को बताया है कि युवक ने घटना को अंजाम देने के बाद उसको धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस को सूचना देगी तो उसकी हत्या कर देगा। इससे भयभीत हो गई थी। उसे पुलिस से शिकायत करने से डर लग रहा था। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें