फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
11 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को गूगल मीट के जरिए पंचायती राज विभाग के योजनाओं की समीक्षा की। शौचालय के लाभार्थियों का डाटा पीएफएमएस पर अपलोड नहीं होने पर 11 ब्लाक के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खाते में धनराशि हस्तांतरित करने के लिए उनका डाटा पीएफएमएस पर अपलोड किया जाना है। इस कार्य में सदर ब्लाक, भलुअनी, बनकटा, बरहज, भागलपुर, गौरीबाजार, तरकुलवा, देसही देवरिया, भटनी, सलेमपुर व बैतालपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने सुस्ती बरती है। सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ब्लाक के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान डीपीआरओ अविनाश कुमार सहित समस्त ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें