फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समितियों पर डीएपी खाद का संकट, बुआई प्रभावित होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र में रबी फसलों की बुआई शुरू हो गई है लेकिन साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। समय पर उर्वरक नहीं मिलने से बुवाई पिछड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

क्षेत्र की साधन सहकारी समिति बैकुंठपुर में चार दिन पहले डीएपी की 200 बोरी पहुंची थी, जिसका उसी दिन वितरण कर दिया गया। इसी तरह गौरकोठी समिति पर 20 अक्तूबर को डीएपी की 200 बोरी आई थी। वितरण के बाद यहां भी स्टॉक खत्म हो गया। महिला बहुद्देशीय सहकारी समिति मुजहना और कुशहरी समिति पर भी फिलहाल डीएपी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में खाद की जरूरत वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में डीएपी की कोई कमी नहीं है। किसानों को लगातार खाद की आपूर्ति की जा रही है।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें