फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फुटपाथ पर दुकानें, सड़क पर रोजाना जाम

Wed, 01 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर फुटपाथ पर लगा फल का ठेला
विज्ञापन
देवरिया। शहर में फुटपाथों पर अवैध रूप से सज रही दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य सड़कों से लेकर चौराहों तक वेंडरों के कब्जे के चलते राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा वेंडिंग जोन तय किए जाने के बाद भी दुकानदार शिफ्ट नहीं हुए हैं। डीएम का निर्देश भी बेअसर है।
शहर के बीच से गुजर रहे फोरलेन के अलावा मेडिकल काॅलेज रोड, मोतीलाल रोड, हनुमान मंदिर के सामने और आसपास की सड़कों पर फुटपाथ व्यवसाईयों का कब्जा है। हालत यह है कि इन रास्तों पर पैदल चलने वाले राहगीरों को पक्की सड़क पर चलना पड़ता है। दिन में सर्वाधिक कठिनाई स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को होती है, जिन्हें पटरी की जगह सड़क पर चलना पड़ता है।
आम लोगों को भी इन पटरियों की जगह सड़क पर चलना मजबूरी बन गई है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शाम होते ही इन सड़कों के किनारे सब्जी वाले दुकानें सजा लेते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बची-खुची जगह भी नहीं रहती है। सब्जी खरीदने वाले लोग पक्की सड़क पर बाइक और कार खड़ा कर सब्जी लेने लगते हैं। इससे सड़कों पर भी चलने के लिए संकरी जगह बचती है। इसके चलते अक्सर जाम लग जाता है। वेंडिंग जोन बनाने की कार्रवाई कागजों तक सिमटी : नगर पालिका परिषद ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने के लिए शहर में तीन वेंडिंग जोन चिह्नित किए थे। इनमें पुलिस लाइंस वाले रास्ते पर चिह्नित वेंडिंग तत्कालीन एसपी संजीव सुमन ने निरस्त कर दिया, मगर दो वेंडिंग जोन कोतवाली रोड और पोस्टमार्टम रोड अभी बने हैं, मगर दुकानदार शिफ्ट नहीं हुए। वह आज भी प्रमुख सड़कों पर ही अपनी दुकानें सजा रहे हैं।
मोतीलाल रोड पर देर शाम तक सजती हैं दुकानें : शहर के मोतीलाल रोड पर सुबह से लेकर देर शाम तक फुटपाथ पर दुकानें सजती हैं। यहां फल से लेकर सब्जी और जूस सभी कुछ बिकते हैं। इसके चलते पूरे दिन फुटपाथ पर कब्जा रहता है। इन दुकानों से सामान खरीदने के लिए ग्राहक सड़क पर खड़े होते हैं। इसके चलते पैदल चलने वालों के लिए पक्की सड़क ही बचती है। इस पर साइकिल, बाइक और कार सबसे बचकर चलना किसी मुश्किल से कम नहीं होता है।
कचहरी से लेकर भटवलिया तक फुटपाथ पर कब्जा : शहर के बीच से गुजर रहे फोरलेन पर कचहरी चौराहा से लेकर भटवलिया चौराहे तक दोनों पटरियों पर कब्जा है। कहीं ठेला तो कहीं पटरी पर प्लास्टिक बिछाकर सजाई गईं दुकानें पैदल चलने वालों का रास्ता रोक लेती हैं। कई जगह सामने के पक्की दुकानों के दुकानदारों ने सड़क तक दुकान फैला लिया है। या फिर उनकी बाइक खड़ी होती है। ऐसे में इस सबसे व्यस्त व मुख्य सड़क पर पैदल चलना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें