फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार की टक्कर से घायल दुकानदार की निजी अस्पताल में मौत, हंगामा

Wed, 26 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी में दुकानदार की मौत के बाद रोते विलखते परिजन। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनूघाट। भटनी क्षेत्र के जिगिना मिश्र गांव के सामने कार की टक्कर से भटनी नगर के इशरी गुलजार वार्ड निवासी दुकानदार सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजन भड़क गए। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भटनी नगर के इशरी गुलजार वार्ड निवासी सुरेंद्र यादव (55) नकहनी चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाते थे। मंगलवार की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने उसका गांव गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। तभी जिगिना मिश्र गांव स्थित रुद्र मैरेज हॉल के सामने तेज रफ्तार कार उन्हे पीछे से टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई।
हादसे में सुरेंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी। परिजन निजी साधन से सोनूघाट के निकट एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद सुरेंद्र की मौत हो गई। मौत की सूचना पर 50 से लोग पहुंच गए। घरवालों व साथ आए लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को हंगामा की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल संचालक का कहना था कि घायल की हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा गया, लेकिन घरवालों के आग्रह पर ही इलाज किया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लोगों को शांत कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें