फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में नहीं बंट सके 12 हजार दो सौ जूते-मोजे

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों में नहीं बंट सके 12 हजार दो सौ जूते-मोजे
विज्ञापन

लार। तकरीबन ठंड अब बीतने को है। बावजूद बीआरसी के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अबतक छात्र-छात्राओं में जूते-मोजे का वितरण नहीं हो सका है। एसडीएम के निरीक्षण में पता चला कि बच्चों में वितरण के लिए शासन की तरफ से आए 12 हजार जूते-मोजे धूल फांक रहे हैं। एसडीएम ने बीईओ को शनिवार को हर हाल में वितरण कराने की हिदायत दी। इसकी जानकारी बीएसए को भी दे दी।
एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने शुक्रवार को लार ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहजौर, मझवलिया नंबर 2 का निरीक्षण किया। इसके बाद लार बीआरसी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं में वितरण के लिए आए जूते-मोजं के बारे में जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 12 हजार दो सौ जूते-मोजे आए हैं। अब तक वितरण नहीं हो सका है। एसडीएम ने फटकार लगाई। एसडीएम के रुख से शिक्षक सकते में आ गए। एसडीएम ने शनिवार को हर हाल में वितरण कराने कर हिदायत दी। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने इस की शिकायत बीएसए संतोष राय से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम ने लार बस स्टैंड पहुँच शौचालय व साफ सफाई का जायजा लिया। इस बाबत एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि अब तक छात्र-छात्राओं में 12 हजार दो सौ जूते-मोजे नहीं बंटे हैं। यह लापरवाही है। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें