फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कलश यात्रा के साथ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

Tue, 03 Mar 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बौलिया के बसहवा टोला में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।स्र
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम बौलिया टोला बसहवा में सोमवार को छह दिवसीय श्री शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आयोजन समिति के लोग और श्रद्धालु सुबह करीब आठ बजे मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से हरहर महादेव के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा कप्तानगंज कस्बा के किसान चौक, आजाद चौक, चांदनी चौक, सुभाष चौक, डीसीएफ चौक होते हुए राम जानकी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचा। वहां विधिविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद छह दिवसीय श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान कथा वाचक अरविंद उपाध्याय रामकथा सुनाएंगे। यज्ञ का समापन छह मार्च को होगा। इस दिन हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मदन सिंह, अभिषेक सिंह, गौतम सिंह, रोहित, दुर्गेश चौहान, संतोष सिंह, कन्हैया सिंह, विजय सिंह, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें