पैकौली। मालवाहक जहाज पर अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले सुरौली गांव के शिवानंद चौरसिया के परिजनों को शनिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया तथा सदर एसडीएम प्रवीण कुमार ने शिवानंद के घर पहुंचकर उनके पिता रामजी और भाई को चेक प्रदान किया।
परिजनों ने सरकार से एक करोड़ मुआवजा तथा पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। अधिकारियों के समझाने पर अंतिम संस्कार किया था।
परिजनों का कहना था कि पांच लाख की सहायता भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बेहद कम है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अधिक मुआवजा की मांग की है।