सेंटर के पीआईसीयू में पुराने पीआईसीयू से लाई गईं मशीनें
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मंगलवार को बाल रोग विभाग के तहत संचालित पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) को पूरी तरह से ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। इस प्रक्रिया के पूरा होने से गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज में और अधिक सुविधा मिलेगी।
पीआईसीयू की शिफ्टिंग की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई और देर शाम तक चली। बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले वेंटिलेटर आदि जीवनरक्षक मशीनों को पहले नए पीआईसीयू में भेजा गया।
सफाई कर्मी इन मशीनों की साफ की। सफाई और सैनिटाइजेशन के बाद बेड के बगल में इंस्टाल किया गया।
देर शाम तक मरीजों को नए पीआईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद एचडीयू के मरीजों की शिफ्टिंग भी कर दी गई। एचडीयू वार्ड में हर बेड पर मॉनिटर भी लगाए गए हैं।
इससे यहां भर्ती मरीजों के बीपी और ऑक्सीजन लेवल की मॉनिटरिंग भी होती रहेगी। पहले यह सुविधा सिर्फ पीआईसीयू में उपलब्ध होती रही है।