फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वदेशी मेले में सिलाई मशीन वितरित

Tue, 14 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया क्लब में चल रहे स्वदेशी मेला-2025 के पांचवें दिन का शुभारंभ सोमवार को बरहज के विधायक दीपक मिश्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह मेला नौ से 18 अक्तूबर तक यूपीआईटीएस 2025 की भांति आयोजित किया जा रहा है। मेले में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चयनित 25 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें एवं 5 लाभार्थियों को वॉशिंग मशीनें वितरित की गईं।
विज्ञापन

विधायक दीपक मिश्र ने जनपद के लाभार्थियों, उद्यमियों और व्यापारियों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि छोटे एवं मझोले उद्यमी अपने उत्पादों का स्थानीय स्तर पर निर्माण एवं विपणन कर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बना सकते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं हस्तशिल्प कारीगरों से इस मेले में सक्रिय सहभागिता करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें