मदनपुर। कस्बे में मंगलवार को सीवरेज जल निकासी योजना का भूमि पूजन किया गया। लगभग 2.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना नगर की जलनिकासी समस्या का समाधान होगा। लोगों का जीवन बेहतर होगा।
विज्ञापन
भूमि पूजन का शुभारंभ रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद ने वेद मंत्रों के बीच किया। यह योजना 1.8 किलोमीटर लंबाई में, मदनपुर पूर्वी सीमा स्थित पेट्रोल पंप के पास से लेकर यूनियन बैंक तक बनाई जाएगी। जल निकासी नाली की चौड़ाई एक मीटर तय की गई है, ताकि बरसात के समय तेज जल प्रवाह सुगमता से निकल सके और बस्तियों में जलभराव की समस्या समाप्त हो सके।
विधायक निषाद ने कहा कि यह परियोजना न केवल जल निकासी की समस्या को हल करेगी, बल्कि सड़क और बाज़ार क्षेत्र में आवागमन भी सुगम बनाएगी। इस अवसर पर ईओ नितेश गौरव, चेयरमैन शाहीन शेख, प्रतिनिधि अली आजम शेख, रूपेश राजभर, सुनील कनौजिया मौजूद रहे।