फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाघ एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें विलंब से पहुंचीं

Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से रविवार को यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए कई जगह पर कार्य चल रहे हैं। इसके चलते रूट की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं। खास कर बिहार से आने वाली ट्रेनें तीन से चार घंटे विलंब से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस चार, न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर एक्सप्रेस तीन, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो, पूर्णिया कैंट- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो, अयोध्या धाम-भटनी पैसेंजर दो, साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें घंटों स्टेशन पर गुजारना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों पर रेल कार्य चलने से कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें