फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात खिलाड़ियों ने कोर्ट में दाखिल किया वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सात खिलाड़ियों ने कोर्ट में दाखिल किया वाद
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित कर दिए गए सात खिलाड़ियों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल कर कहा है कि चयन के बावजूद नेशनल प्रतियोगिता में उन्हें नहीं भेजा गया है। कोर्ट ने मामले में 24 को सुनवाई की तिथि निर्धारित कर जनपद खो-खो, राज्य खो-खो एवं नेशनल खो-खो संघ को नोटिस जारी किया है।
खिलाड़ी रामाश्रय यादव, मुकेश मौर्या, गोविंद यादव, सुरेश कुमार, जया पांडेय, खुशबू पांडेय, भाष्कर कुशवाहा का कहना है कि उनका चयन राष्ट्रीय कोच की कमेटी सपना पांडेय, विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव, अवनीश कुमार आदि की कमेटी ने देवरिया स्टेडियम में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 20 लड़कियों और 25 लड़कों का चयन हुआ। जिले से सात खिलाड़ियों को जबलपुर, एमपी में 26 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जाने से रोक दिया गया। इससे आहत सात खिलाड़ियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें