फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएचसी प्रभारी समेत सात डॉक्टरों का तबादला

Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ी व्यवस्था पर डीएम की नजर पड़ने के बाद अब बदलाव शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ ने शुक्रवार को भाटपार रानी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत सात चिकित्साधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। सभी चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में तैनात अधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार राय को सीएचसी सलेमपुर भेजा गया है। वहीं सीएचसी सलेमपुर के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार का स्थानांतरण सीएचसी लार कर दिया गया है। सीएचसी लार में अधीक्षक पद पर कार्यरत डॉ. बृजबासी सिंह को सीएचसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएचसी गौरीबाजार के अधीक्षक डॉ. ब्रह्मानंद गिरि को सीएचसी तरकुलवा और सीएचसी तरकुलवा के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार जैन को सीएचसी गौरीबाजार स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन भेजा गया है। वहीं सीएचसी जसुई में तैनात डॉ. ओम प्रकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ द्वारा जारी आदेश में संबंधित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित चिकित्साधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें