फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में रोगियों और तीमारदारों में नोकझोंक

Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में सर्जरी विभाग की ओपीडी के सामने खड़े मरीज व तीमारदार,
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में रोगियों और तीमारदारों के बीच पहले दिखाने के लिए शनिवार को नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में सुबह से ही रोगियों का आना शुरू हो गया था। मरीज और उनके साथ आए तीमारदार पंजीकरण काउंटर से पर्ची लेकर कतार में लग गए। ओपीडी में मेडिसीन, हड्डी, सर्जरी और चर्मरोग विभाग के चिकित्सक कक्ष के सामने कतार लग गई। सर्जरी विभाग की ओपीडी के सामने कतार में खड़े मरीजों के तीमारदार बगल से घुस रहे कुछ लोगों को रोकने लगे। इसके चलते तीमारदारों में नोकझोंक हो गई। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि ओपीडी में पर्याप्त संख्या सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी मरीजों को उनके नंबर के अनुसार ओपीडी में जाने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें