सात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
भटनी। पड़ौली गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पड़ौली गांव के पूर्णवासी और फुलकेश्वर के बीच जमीन विवाद है।
आरोप है कि फुलकेश्वर पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने लगे। जानकारी पर पहुंचे पूर्णवासी ने विरोध किया तो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि सात लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।