आरोपी ठेकेदार राजेश कुमार गुप्ता द्वारा मेहरौना स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के मेस का संचालन किया जा रहा था। 4 अगस्त को ठेकेदार द्वारा स्कूल के बच्चों को बासी खाना परोसा गया, जिससे कई बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। बीमार बच्चों में एक की मृत्यु उपचार के दौरान हो गई थी।
उक्त प्रकरण में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्यकांत राय को निलंबित किया गया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में भष्टाचार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाया जा रहा है।
इस प्रकरण में भी पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को निर्देश दिया गया है कि पारदर्शी तरीके से जांच कर घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए जो एक नजीर बने। सरकार मृत बच्चे के शोकाकुल परिवार के साथ है।