फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निजी फायदे-नुकसान में उलझी सर्विस लेन

Mon, 18 May 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कपरवार बाजार में सर्विस लेन बनाने का मामला निजी लाभ-हानि में उलझकर रह गया है। अफसरों को भी आधी सड़क बन जाने के बाद सर्विस लेन की याद आई। पहले जिन लोगों ने घर तोड़ दिए गए, अब वे दोबारा टूटने की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिनके घर सड़क से पीछे थे, वे चाहते हैं कि जल्द इसका निर्माण शुरू हो। मामला हाईकोर्ट में लंबित है। अफसरों का कहना है कि अब कोर्ट के निर्णय के बाद ही मामला आगे बढ़ेगा।
अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग पर (एनएच 227ए) चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। देवरिया जिले में राप्ती नदी के उग्रसेन सेतु कपरवार से लेकर कुंडौली-मेहरौना बाॅर्डर तक चौड़ीकरण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क पर आबादी वाले क्षेत्र में डिवाइडर और नाला निर्माण कराया जा रहा है। कपरवार बाजार में भी फोरलेन सड़क के बाद सर्विस लेन का निर्माण होना है।
यहां के हर्ष मणि त्रिपाठी ने उच्च न्यायालय में सर्विस लेन के लिए याचिका दाखिल की है। इस पर न्यायालय की ओर से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद से ही सर्विस लेन को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।
सर्विस लेन का समर्थन करने वालों का कहना है कि इससे बाजार में आवागमन सामान्य बना रहेगा। यदि यहां सर्विस लेन नहीं बना तो पूरा ट्रैफिक मेन रोड पर आ जाएगा। वहीं सर्विस लेन का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि इससे कपरवार से नौकाटोला, राजपुर तक करीब सौ से अधिक परिवार बेघर हो जाएंगे। इसमें अधिकतर मध्यम और गरीब तबके के लोग शामिल हैं।
ग्रामीण मदन मिश्र, ज्ञानेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह आदि का कहना है कि पूर्व में अधिकारियों द्वारा बनाए गए डीपीआर में मानकों की अनदेखी की गई है। भूमि अधिग्रहण करने के बाद सड़क की चौड़ाई के साथ जो नाला बनाया गया है, उससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। चौराहों पर पैदल पार पथ और सर्विस लेन नहीं होने पर सामान्य आवागमन में बाधा आएगी।
जिनके घर टूट रहे, वह कर रहे विरोध, जिनको मिल रहा फायदा उनका समर्थन : कपरवार स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम एट कुरह परसियां में अधिकारियों, एनएच 227ए कर्मियों और आम लोगों के बीच एक सप्ताह पूर्व हुई बैठक में सर्विस लेन बनाने पर सहमति बनी थी। कुछ ही देर बाद से इसका विरोध होने लगा। जहां एक ओर कुछ लोग सर्विस लेन बनाए जाने पर जोर दे रहे हैं, वहीं सौ से अधिक लोग बेघर होने की बात कह रहे हैं। बेलडॉड़ की प्रधान सत्या सिंह के अलावा कपरवार के मदन मिश्र, विवेक सिंह, गुड्डु सागर, संतोष मद्धेशिया, चंद्रभान लाल श्रीवास्तव, धर्मराज पटेल, कमलेश मिश्र आदि का कहना है कि निजी स्वार्थ में सर्विस लेन बनाए जाने का कवायद किया जा रहा है। सड़क से सटे नाला बनाए जाने के बाद सर्विस लेन बनाया जाना है। इसके बनने से लोग बेघर हो जायेंगे। वहीं गांव के दो दर्जन लोग सर्विस लेन के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें