रामपुर कारखाना। थाना परिसर में सोमवार शाम आयोजित पीस कमेटी में बकरीद शांतिपूर्ण मनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने की। एसओ ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं।
उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि बकरीद के दौरान यदि किसी ने प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कौला छापर ग्राम प्रधान मोहम्मद रफ़ी को बकरीद के मौके पर संचालित होने वाले स्लॉटर हाउस की सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।