फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिला स्तरीय सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन पूरा

Fri, 15 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदर्शन के आधार पर 10 मुख्य और दो आरक्षित खिलाड़ियों का किया गया चयन
विज्ञापन

- चयनित खिलाडदी मंडलीय ट्रायल में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला खेल कार्यालय में सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स आयोजित हुए। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं 32 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर 10 मुख्य और 2 आरक्षित खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें मंडलीय स्तर पर भेजा जाएगा।
मुख्य रूप से चयनित खिलाड़ियों में गोलकीपर ऋचा गुप्ता, रिया कन्नौजिया, सिमरन खातून, रोशनी राजभर, मधु कन्नौजिया, निक्की विश्वकर्मा, अंशु शुक्ला, पलक शर्मा, साक्षी कुशवाहा और आंचल गुप्ता। आरक्षित खिलाड़ियों में मधु चौहान और प्रियाशी कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, हॉकी संघ देवरिया के सचिव मोहम्मद अकरम सिद्दीकी और प्रशिक्षक शकील अहमद की देखरेख में सम्पन्न हुई। क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि जिले में महिला हॉकी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें मंच और प्रशिक्षण की निरंतर आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि देवरिया की टीम गोरखपुर में अच्छा प्रदर्शन करेगी और राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें