फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंस्पायर अवार्ड में चयनित छात्राएं हुईं सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, टीला टाली, देसही देवरिया की तीन छात्राओं का चयन वर्ष 2025-26 के इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है।
विज्ञापन

चयनित छात्राओं में ऋतिका मणि त्रिपाठी (कक्षा-11), आरूषी (कक्षा-10) तथा आंचल (कक्षा-9) शामिल हैं। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य विद्यालय स्तर पर वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।
इस योजना के तहत चयनित प्रत्येक छात्रा को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान प्रवक्ता देवेंद्र कुमार तिवारी, धनुषधारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें