फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीआरपीएफ जवान के घर पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Mar 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में होली पर्व पर सीआरपीएफ जवान के दरवाजे पर चढ़कर एक मनबढ़ ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार शाम को गांव के आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना के बाद तत्काल थाने पहुंच तहरीर दी थी। खुखुंदू क्षेत्र के सिसवार गांव निवासी भोलू यादव सीआरपीएफ के जवान हैं। घर पर उनके पिता रामायण यादव और छोटा भाई प्रेमप्रकाश उर्फ सोनू यादव रहते हैं। होली के दिन पिता-पुत्र गांव में किसी के घर घूमने गए थे। उसी समय गांव का एक मनबढ़ युवक दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग झोंक दिया। इतना ही नहीं इसके बाद बरामदे में खड़ी बुलेट की चाभी निकाल ले गया।
विज्ञापन

सोनू जब बाइक की चाभी मांगने पहुंचा तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। पुलिस मामले की जांच के बाद शनिवार को सिसवार गांव निवासी मनीष यादव पुत्र महेन्द्र यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें