फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इमरजेंसी में गंदगी देख प्राचार्य ने लगाई फटकार

Sat, 15 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्य ने निरीक्षण किया। इमरजेंसी में गंदगी मिलने पर उन्होंने इंचार्ज को फटकार लगाई। साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य व सीएमएस डॉ. एचके मिश्र सुबह इमरजेंसी गए। वहां बेड पर चादर ठीक से बिछी नहीं मिली। वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। वाशरूम में भी गंदगी मिली।
इस पर प्रभारी प्राचार्य ने फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों का ध्यान रखने का निर्देश दिया। मरीजों व तीमारदारों से वार्ड और गैलरी में भीड़ नहीं लगाने को कहा। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य ओपीडी में पहुंचे। यहां पर डॉक्टर अपने कक्ष में बैठे मिले।
विज्ञापन

उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों व तीमारदारों से मधुर व्यवहार रखने को कहा। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य ऊपर वार्ड में गए। वहां वेंडर मरीजों को भोजन दे रहा था। उन्होंंने भोजन की गुणवत्ता देखी। वह ठीक मिला। उन्होंने वेंडर से मरीज व साथ में रह रहे एक तीमारदार को भोजन समय से देने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. अरुणेश कुमार, हृ़दयानंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें