फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजार पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था, पांच लोगों ने पढ़ी नमाज

Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल में ​स्थित मजार पर तैनात पुलिस, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज के बगल में स्थित मजार पर शनिवार को पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। यहां दोपहर में पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परिसर के आसपास मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल में मौजूद मजार पर तीन और चार जनवरी को उर्स के आयोजन के लिए मजार कमेटी ने एसडीएम सदर से अनुमति मांगी थी। इस मामले में एसडीएम सदर ने उर्स के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इस पर मजार कमेटी ने उर्स के आयोजन को स्थगित कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही मजार परिसर में डेरा डाल दिया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मजार के आसपास खड़े हो गए। साथ ही मजार की अस्थायी बैरिकेडिंग कर दिया गया। दोपहर में पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही। इस मामले की चर्चा पूरे दिन शहर में होती रही। मामले में एएसपी उत्तरी, एसडीएम सदर से बात करने का प्रयास किया गया, पर किसी का फोन नहीं उठा।

मजार की जमीन को एएसडीएम कोर्ट ने बताया था सरकारी बंजर
गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल में मौजूद मजार की जमीन को लेकर एएसडीएम अवधेश निगम की कोर्ट में चली सुनवाई में एएसडीएम ने मजार की जमीन को सरकारी बताया था। साथ ही इस पर सरकार का नाम दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मजार की जमीन को सरकार के नाम दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें