फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Thu, 19 Nov 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस और निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और रखरखाव संबंधी व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित निगरानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच करते हुए निर्देश दिए कि सभी उपकरण हर समय क्रियाशील रहने चाहिए। इनमें किसी तरह की तकनीकी खराबी आने पर तत्काल उसे दुरुस्त कराया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए। ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें