फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार और बस की टक्कर में एसडीओ व चालक घायल

Thu, 07 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर खरोह चौराहे के पास बुधवार की रात में कार और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार बिजली निगम के एसडीओ विवेक कुमार सिंह (42) और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के भलुही गांव निवासी विवेक कुमार सिंह देवरिया जनपद में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की देर शाम वे ड्यूटी के बाद कार से गोरखपुर जा रहे थे। खरोह चौराहे के पास फोरलेन पर मरम्मत के चलते एक ही लेन पर आवागमन हो रहा था। इसी बीच सामने से आ रही परिवहन निगम की बस और कार में टक्कर हो गई। कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से विवेक और कार चालक को निकाला गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें